फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother and sister were attacked after breaking into the house

Ghaziabad News: घर में घुसकर भाई-बहन पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister were attacked after breaking into the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर युवती और उसके भाई पर हमला कर दिया। घायल युवती को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना दो दिन पहले की है। परिजनों ने पुलिस पर घटना को दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी पवन ने बताया कि उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले आशीष तोमर और रविंद्र तोमर किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपी आए दिन उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी करते हैं। बीते बृहस्पतिवार रात आशीष और रविंद्र अपने कई साथियों के साथ उनके घर में घुस गए और गाली-गलौंज करते हुए उनके भाई सूरज व बहन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पवन का आरोप है कि शिकायत करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने दो दिन तक मामले को दबाए रखा। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने तीन बार उनका प्रार्थना पत्र बदलवाया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सूचना मिलते ही तहरीर के आधार पर आशीष व रविंद्र तोमर व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed