फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brake will not power on the joys of Diwali

दिवाली की खुशियों पर बिजली नहीं लगाएगी ब्रेक

Thu, 27 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brake will not power on the joys of Diwali
बिजली - फोटो : amar ujala
 दिवाली पर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पावर कारपोरेशन ने कमर कस ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार से रविवार तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही फॉल्ट के तुरंत मरम्मत के लिए अवर अभियंता के नेतृत्व क्विक एक्शन टीम भी बनाई है। 
विज्ञापन


सभी सबस्टेशनों पर अवर अभियंता के नेतृत्व में यह टीम तैयार की गई है। प्रत्येक टीम में छह बिजली कर्मचारियों को रखा गया है, जो फॉल्ट आने पर तुरंत मरम्मत कार्य में जुट जाएंगे।
विज्ञापन


फॉल्ट खोजने या मरम्मत में दिक्कत आने पर अन्य सब स्टेशन से भी मदद ली जाएगी। रात में बिजली आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधीक्षण अभियंता एसमी शर्मा ने बताया कि बिजली की मांग काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति ठप हो सकती है। इसके साथ ही हर दो घंटे में इलाके में बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट अवर अभियंता अधिकारियों को सौंपेंगे। 

ट्रांसफार्मर और लाइनों के पास पटाखे न जलाने की अपील

पावर कारपोरेशन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली की लाइनों के नीचे और ट्रांसफार्मर के आसपास पटाखे न जलाएं। पटाखों से लाइनों के टूटने और इंसुलेटर के खराब होने की आशंका रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed