फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of missing youth recovered from Rajwaha

Ghaziabad News: रजवाहे से बरामद हुआ लापता हुए युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth recovered from Rajwaha
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव असदपुर नांगल स्थित रजवाहे से बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान जनपद मेरठ के कैथवाड़ी निवासी युवक के रूप में हुई। युवक चार दिन से लापता था। आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर निवाड़ी के असदपुर नांगल स्थित रजवाहे में युवक का शव बहने की सूचना मिली। मौके पर पुहंची पुलिस ने शव रजवाहे से निकालकर जांच की तो शिनाख्त मेरठ के रोहटा स्थित गांव कैथवाड़ी निवासी 23 वर्षीय रजनीश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार रजनीश चार से दिन से घर से लापता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पर चोट के निशान थे। हत्या कर शव रजवाहे में फेंकने की आशंका है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि शव की शिनाख्त मेरठ निवासी लापता रजनीश के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed