{"_id":"603e7d8d4c560f30631f36db","slug":"body-of-girl-excavated-from-pit-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दिव्यांग बच्ची की हत्या कर घर में दबाया शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दिव्यांग बच्ची की हत्या कर घर में दबाया शव, दुष्कर्म की आशंका
Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दिव्यांग का शव गड्ढे से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के एक गांव में छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक दिव्यांग बच्ची की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की तो घर के एक हिस्से में शव मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है। डीएम-एसएसपी ने गांव में जाकर मौका-मुआयना किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मजदूर ने गत 28 फरवरी को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 25 फरवरी को उसकी पत्नी व दो बच्चियां घर से खेत पर काम करने के लिए गई थीं। शाम करीब चार बजे उसकी 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्री (जो बोलने में अक्षम थी) खेत के पास ही स्थित रामनिवास के घर में पानी पीने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शाम करीब छह बजे बच्ची की मां और बहन उक्त घर में पहुंचे, लेकिन, बच्ची वहां नहीं थी।
विज्ञापन
घर के बाहरी हिस्से में रामनिवास का पुत्र हरेंद्र शराब के नशे में चारपाई पर धुत पड़ा हुआ था। मां-बेटी वापस लौट आईं थीं, लेकिन छोटी पुत्री घर पर भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने तलाश तेज की लेकिन दिव्यांग बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 28 फरवरी को पीड़ित पक्ष एक बार फिर आरोपी के घर गया, लेकिन वहां ताला लटका हुआ था।

पीड़ित परिवार ने 28 फरवरी को थाने में तहरीर देकर बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर लिया और मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे थाने की एक टीम आरोपी के घर पहुंची। घर के बाहर ताला देखकर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसी दौरान एक सिपाही का पैर घर के एक हिस्से में धंस गया।
शक होने पर पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर उक्त स्थान पर खोदाई कराई तो बच्ची का शव मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दबाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक पुलिस आरोपी को दबोच नहीं सकी थी।
निर्वस्त्र मिला शव, गड्ढे के ऊपर थे जले हुए टुकड़े
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब तीन फुट गहरा, तीन फुट लंबा और करीब डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढा किया था। गड्ढे के ऊपर मिट्टी पर राख के अवशेष भी थे। जांच में पता चला कि राख में एक टुकड़ा मृतका की चुन्नी का था। बच्ची का शव निर्वस्त्र था।
बच्ची के शव को आरोपी के घर के अंदर एक गड्ढे से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद ही हत्या कर शव को दबाए जाने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी