फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of girl excavated from pit in Bulandshahr

बुलंदशहर में दिव्यांग बच्ची की हत्या कर घर में दबाया शव, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Body of girl excavated from pit in Bulandshahr
पुलिस ने दिव्यांग का शव गड्ढे से निकाला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के एक गांव में छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक दिव्यांग बच्ची की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर की छानबीन की तो घर के एक हिस्से में शव मिट्टी में दबा मिला। परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है। डीएम-एसएसपी ने गांव में जाकर मौका-मुआयना किया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मजदूर ने गत 28 फरवरी को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 25 फरवरी को उसकी पत्नी व दो बच्चियां घर से खेत पर काम करने के लिए गई थीं। शाम करीब चार बजे उसकी 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्री (जो बोलने में अक्षम थी) खेत के पास ही स्थित रामनिवास के घर में पानी पीने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शाम करीब छह बजे बच्ची की मां और बहन उक्त घर में पहुंचे, लेकिन, बच्ची वहां नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहरी हिस्से में रामनिवास का पुत्र हरेंद्र शराब के नशे में चारपाई पर धुत पड़ा हुआ था। मां-बेटी वापस लौट आईं थीं, लेकिन छोटी पुत्री घर पर भी नहीं पहुंची थी। इसके बाद परिजनों ने तलाश तेज की लेकिन दिव्यांग बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद 28 फरवरी को पीड़ित पक्ष एक बार फिर आरोपी के घर गया, लेकिन वहां ताला लटका हुआ था। 

पीड़ित परिवार ने 28 फरवरी को थाने में तहरीर देकर बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर लिया और मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे थाने की एक टीम आरोपी के घर पहुंची। घर के बाहर ताला देखकर पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुस गए।  इसी दौरान एक सिपाही का पैर घर के एक हिस्से में धंस गया। 

शक होने पर पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर उक्त स्थान पर खोदाई कराई तो बच्ची का शव मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दबाने का आरोप लगाया।  पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक पुलिस आरोपी को दबोच नहीं सकी थी।

निर्वस्त्र मिला शव, गड्ढे के ऊपर थे जले हुए टुकड़े
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब तीन फुट गहरा, तीन फुट लंबा और करीब डेढ़ फुट चौड़ा गड्ढा किया था।  गड्ढे के ऊपर मिट्टी पर राख के अवशेष भी थे। जांच में पता चला कि राख में एक टुकड़ा मृतका की चुन्नी का था। बच्ची का शव निर्वस्त्र था। 

बच्ची के शव को आरोपी के घर के अंदर एक गड्ढे से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद ही हत्या कर शव को दबाए जाने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
 

बच्ची के शव को आरोपी के घर के अंदर एक गड्ढे से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद ही हत्या कर शव को दबाए जाने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।
-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed