{"_id":"640d8c77e39e974a33082aca","slug":"bodies-of-income-tax-inspector-and-wife-found-on-canal-side-in-ghaziabad-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद सुसाइड!: मां... सुबह जल्दी ड्यूटी जाना है कहकर बीवी संग निकले थे आयकर निरीक्षक, फिर बंद हो गए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद सुसाइड!: मां... सुबह जल्दी ड्यूटी जाना है कहकर बीवी संग निकले थे आयकर निरीक्षक, फिर बंद हो गए फोन
Sun, 12 Mar 2023 01:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:55 PM IST
सार
मुरादनगर में मसूरी मार्ग चितौड़ा पुल से पहले गंगनहर पटरी के जिस मार्ग पर दंपती के शव मिले, वहां लोगों का आना जाना न के बराबर है। आशंका है कि रनपाल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, उसके बाद में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर में मसूरी मार्ग चितौड़ा पुल से पहले गंगनहर पटरी के पास जंगल में शनिवार सुबह आयकर निरीक्षक रनपाल सिंह और उनकी पत्नी रेखा का शव मिला। रनपाल का शव पेड़ से लटका हुआ था, जबकि रेखा का शव कुछ दूरी पर पड़ा था। वह आर्मी से भी सेवानिवृत्त थे। चार दिन पूर्व बुलंदशहर से वैशाली के लिए बाइक से दंपती निकले थे। मौके से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
जनपद बुलंदशहर बीबीनगर के तिबड़ा गांव निवासी रनपाल सिंह (42)अपनी पत्नी रेखा (38), बेटी महिका, बेटे दिशांत के साथ गाजियाबाद वैशाली सेक्टर-4 शिप्रा टावर के फ्लैट नंबर तीन में रहते थे।
वर्तमान में दिल्ली में आयकर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। आठ मार्च को रनपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी रेखा के साथ तिबड़ा गांव बुलंदशहर में होली खेलने गए थे। होली खेलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे दंपती बाइक से वैशाली अपने घर के निकले। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया, तो दोनों के मोबाइल बंद आ रहे थे।
विज्ञापन
भाई रतिपाल ने नौ मार्च को दोनों की गुमशुदगी बुलंदशहर बीबीनगर थाने में दर्ज कराई। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे किसी बकरी चराने वाले ने सूचना दी कि गंगनहर किनारे चितौड़ा पुल से पहले जंगल में किसी व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका पड़ा है और महिला का शव नीचे पड़ा है।

सूचना मिलते ही एसीपी निमिष पाटिल और थाना प्रभारी सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर शवों के पास बाइक, हेलमेट व अन्य सामान पड़ा था।
आशंका: पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
आठ मार्च की दोपहर करीब तीन बजे रनपाल सिंह बाइक से अपनी पत्नी रेख के साथ वैशाली घर जाने के लिए निकले थे, शाम करीब 4.06 बजे दोनों छिजारसी टोल पर बाइक पर एक साथ नजर आए। उसी दिन रनपाल मुरादनगर गंगनहर के पास शाम करीब 5.05 बजे बाइक पर सीसीटीवी कैमरे में अकेले नजर आए। दोनों के मोबाइल और पर्स नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें: कानपुर देहात में बड़ा हादसा: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दंपती और तीन बच्चे जिंदा जले; बुजुर्ग झुलसी

गंगनहर पटरी के जिस मार्ग पर दंपती के शव मिले, वहां लोगों का आना जाना न के बराबर है। आशंका है कि रनपाल ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, उसके बाद में आत्महत्या कर ली। महिला के गले पर निशान भी मिले है। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। भाई रतिपाल ने बताया कि नौ मार्च को बीबीनगर थाने में तहरीर दी थी।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: असद की एक गलती से चौपट हो गया अतीक का पूरा प्लान, ऐसा न करता तो बच जाता माफिया का बेटा

सुबह ड्यूटी जाना है कहकर निकले
मां.. सुबह जल्दी ड्यूटी जाना है, अब निकल जाऊंगा तो सुबह समय से पहुंच जाऊंगा। तिवड़ा निवासी रणपाल सिंह होली पर यह बात अपनी मां व अन्य परिजनों से कहकर पत्नी के साथ वैशाली स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। लेकिन, नहीं पहुंचे। फोन बंद होने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने बीबीनगर थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। वह अन्य परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आए थे।