{"_id":"5ea856918ebc3e90af11bc99","slug":"bodies-of-both-sages-found-on-a-board56","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तख्त पर लहुलुहान अवस्था में पड़े थे दोनों साधुओं के शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तख्त पर लहुलुहान अवस्था में पड़े थे दोनों साधुओं के शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Tue, 28 Apr 2020 09:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में साधुओं को मारने वाला आरोपी
- फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के गांव पगौना में बुधवार सुबह मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं के शव एक तख्त पर पड़े मिले थे। दोनों के शव तख्त पर आसपास ही पड़े थे। इसके साथ ही तख्त के नीचे खून गिरा हुआ था। जहां पर मौके पर पहुंची फोरेंसिंक की टीमों ने साक्ष्य आदि एकत्र किए। इसके बाद आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि अनूपशहर-मलकपुर मार्ग स्थित गांव पगौना में यह मंदिर आबादी से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। सोमवार देर रात आरोपी मुरारी ने दोनों साधुओं के सिर पर लाठी से वार कर मदिर परिसर में ही हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर का एरिया खुला हुआ है। उसकी कोई कोई बाउंड्री आदि नहीं है। इसके अलावा मंदिर परिसर में जिस स्थान पर दोनों साधु सोए हुए थे, वहां कोई गेट या दरवाजा नहीं है। जिससे आरोपी आसानी से दोनों के पास पहुंच गया और सोते हुए दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह दोनों साधुओं के शव एक ही तख्त पर पड़े मिले थे। तख्त के बगल में एक चारपाई खड़ी थी और कोने में एक मच्छरदानी रखी हुई थी। वहीं, गांव के चौकीदार अमीचंद की सूचना पर सुबह करीब साढ़े सात बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद एसडीएम पदम सिंह और सीओ अतुल चौबे मौके पर पहुंचे।
वही, जैसे ही घटना का संज्ञान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने लिया। उसके बाद मौके पर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आरोपी से पूछताछ की। कोट घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मामले में आरोपी मुरारी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पूरी तरह से नशे में था। पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी