फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BLO cancel, salaries of absent

गैर हाजिर बीएलओ का कटेगा वेतन

Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
BLO cancel, salaries of absent
Election Commissioner of India - फोटो : अमर उजाला
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पहले ही संडे को ‘ठंडा’ रहा। कहीं बीएलओ ने लापरवाही दिखाई तो कहीं पब्लिक ही नजर नहीं आई। ऐसे में ज्यादातर बूथ सूने-सूने से नजर आए। उधर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर अब निलंबन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। सरकार ने सभी जिलों में फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभियान 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 2 जनवरी 2017 को फाइनल फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


18 सितंबर, 25 सितंबर, 9 अक्तूबर एवं 23 अक्तूबर को विशेष रूप से अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम पूर्व में ही तय कर दिया गया है। इसी के चलते रविवार को प्रथम विशेष अभियान की शुरूआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में करीब ढाई हजार बूथ बनाए गए, मगर बीएलओ और आम जनता दोनों ही लापरवाह नजर आए। कई बूथों पर बीएलओ पहुंचे ही नहीं। एडीएम फाइनेंस ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि बूथ नंबर 50 पर पूनम गुप्ता, 51 पर अर्चना त्यागी, 34 पर मुकेश देवी, दौलतपुरा के बूथ संख्या 367 पर सुधा, 368 पर बीएलओ दीपा समेत करीब 100 से ज्यादा बीएलओ अनुपस्थित मिले हैं।


इन सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके साथ ही इन सभी को निलंबित करने की संस्तुति उन्होंने डीएम से कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed