{"_id":"6ad919e008e93da56d010854","slug":"blade-found-in-kaju-barfi-video-goes-viral-on-social-media-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25697-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: काजू बर्फी में निकला ब्लेड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: काजू बर्फी में निकला ब्लेड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शक्तिखंड स्थित एक नामचीन दुकान से खरीदी गई काजू बर्फी में ब्लेड निकलने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत दुकान मैनेजर से की गई तो वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं। पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में काजू बर्फी के एक टुकड़े में आधा ब्लेड का टुकड़ा दिख रहा है, वहीं दूसरे में ग्राहक दुकान के मैनेजर से इस संबंध में बात करता दिख रहा है। जवाब देने की बजाय मैनेजर ग्राहक से माफी मांगते दिख रहे हैं। शक्तिखंड-1 निवासी वासु सचदेवा ने बताया कि उन्होंने घर के पास एक नामी कंपनी की दुकान से मिठाई खरीदकर अपनी बहन के घर भिजवाई थी। इस मिठाई के डिब्बे की काजू बर्फी में साइड से ब्लेड का कुछ हिस्सा दिखा। इसे उठाया तो देखा कि टुकड़े के अंदर आधा ब्लेड था तो वह डिब्बा लेकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि नजर हटते ही दुकान के कर्मचारी ने ब्लेड समेत वह मिठाई का टुकड़ा गायब कर दिया। इस पर उन्होंने मैनेजर से पूछा, लेकिन कैमरे के सामने उसने सही जवाब नहीं दिया। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी, इसके बाद दुकान संचालक ने माफी मांगी। वहीं, इस मामले में जिला अभिहीत अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि ग्राहक की तरफ से कोई शिकायत विभाग को नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दुकान पर टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।