{"_id":"67801e652c2b4befa3066e0d","slug":"bku-apolitical-staged-monthly-panchayat-dharna-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104905-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाकियू अराजनैतिक ने मासिक पंचायत कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाकियू अराजनैतिक ने मासिक पंचायत कर दिया धरना
विज्ञापन
धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
मोदीनगर। भाकियू अराजनैतिक ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर मासिक पंचायत करने के बाद किसानों की कई मांगों को लेकर धरना दिया। आंदोलनकारी किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह और जिला प्रभारी दर्शन नेहरा के साथ किसान एकत्र होकर बृहस्पतिवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे और मासिक पंचायत की। इसके बाद किसान उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। राजवीर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है और इसी लिए गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने बेसहारा पशुओं को पकड़ने और जर्जर विद्युत लाइन बदलने की मांग की। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता को सौंपा। इस अवसर पर अंकुर त्यागी, अंबुज शर्मा, जितेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, नितिन नेहरा, सुभाष शर्मा, आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।