फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP workers angry over not meeting CM in Ghaziabad

CM से मुलाकात न होने पर भड़के भाजपाई: डीएम बोले- लाइन में लगकर कर लीजिए नमस्कार, नेताओं ने लौटाए चाय के पैसे

Sun, 24 Dec 2023 10:05 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 10:05 PM IST
सार

नेताओं को गेस्ट रूम में बैठा दिया गया और चाय-नाश्ता परोसा गया। कहा गया कि अभी थोड़ी देर में बुलाया जाएगा। नेताओं का आरोप है कि थोड़ी देर बाद प्रशासन के अधिकारियों ने हॉल में आकर कहा कि मुख्यमंत्री जी निकल रहे हैं आप लोग लाइनअप हो जाइए और नमस्कार कर लीजिए। 

विज्ञापन
BJP workers angry over not meeting CM in Ghaziabad
गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद में रविवार सुबह प्रताप विहार स्थित जल निगम के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत 12 भाजपाई नाराज होकर लौट गए। डीएम को पत्र लिखकर न केवल नाराजगी जाहिर की है बल्कि जो चाय-नाश्ता किया उसका पैसा भी लिफाफे में रख कर लौटा दिया है।

विज्ञापन

 

शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे थे। देर शाम तक उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर हाल जाना। रात्रि में उन्होंने गेस्ट हाउस में प्रवास किया। सुबह करीब नौ बजे पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, पूर्व विधायक रुप चौधरी, कृष्णवीर सिरोही, प्रशांत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी सिंह, प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल स्वामी, वीरेश्वर त्यागी, पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, सरदार एसपी सिंह पास के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे। 

विज्ञापन

 

नेताओं को गेस्ट रूम में बैठा दिया गया और चाय-नाश्ता परोसा गया। कहा गया कि अभी थोड़ी देर में बुलाया जाएगा। नेताओं का आरोप है कि थोड़ी देर बाद प्रशासन के अधिकारियों ने हॉल में आकर कहा कि मुख्यमंत्री जी निकल रहे हैं आप लोग लाइनअप हो जाइए और नमस्कार कर लीजिए। यह बात सभी भाजपाइयों को नागवार गुजरी। अपमानित महसूस कर सारे लोग हॉल से बाहर निकल आए। नेताओं का कहना है कि जब वे लोग बाहर जाने लगे तो अधिकारियों ने उनसे कहा कि चाय तो पिलाई गई है। इस पर नेताओं ने डीएम से कहा कि आपकी व्यवस्था ठीक नहीं है, हम लोग यहां चाय पीने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। नेताओं की ओर से डीएम को शिकायती पत्र के साथ चाय-नाश्ते पर खर्च हुई रकम की एवज में 700 रुपये लिफाफे में रखकर लौटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि महानगर इकाई ने जिस प्रयोजन के लिए पुलिस को पास जारी करने की लिस्ट भेजी थी पुलिस ने उसी प्रकार का पास जारी किया था। प्रॉक्सिमिटी पास जारी नहीं था और न ही मिलने का किसी के द्वारा अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed