{"_id":"589c91b34f1c1b8a5237b445","slug":"bjp-to-a-minority-why-did-not-the-ticket-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किसी अल्पसंख्यक को टिकट क्यों नहीं दिया : नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किसी अल्पसंख्यक को टिकट क्यों नहीं दिया : नसीमुद्दीन
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
Updated Thu, 09 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधान परिषद प्रतिपक्ष नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। मोदी अगर कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास तो किसी अल्पसंख्यक को उन्होंने अपनी पार्टी से टिकट क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर ईदगाह कालोनी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा प्रत्याशी सुधन रावत के समर्थन में जनसभा की।उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि मैं चाय बेचता था और मेरी मां दूसरों के घरों में काम करतीं थीं। यह बात पीएम से किसी ने पूछी कि क्या वह और उनकी मां ऐसा करते थे।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक 80 करोड़ रुपये के कपड़े बनवाकर पहन चुके हैं। सरकारी फंड कपड़े बनवाने के लिए नहीं होता है। पीएम ने जनता को धोखा देने के अलावा और कोई काम नहीं किया है। अब तक कालाधन भी विदेशों से नहीं आया।
विज्ञापन
बसपा नेता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि तीन तलाक के मामले में भाजपा बोलने वाली कौन होती है। सपा ने पांच वर्ष में विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। युवाओं को नौकरी, किसानों को गन्ने का भुगतान तक नहीं मिला है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खाट सभा खत्म होते ही कांग्रेस की खाट खड़ी हो गई।
कांग्रेस और सपा डूबते जहाज हैं,इसीलिए दोनों ने गठबंधन किया है। इस मौके पर प्रदीप भारती, संतराम, गंगाशरण, प्रेम भारती, नवीन गौतम, याकूब, चमन कश्यप, यशवीर चौधरी, विनोद जाटव, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।