फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bjp programmes will be recorded in e book

ई-बुक में होगा भाजपा के सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp programmes will be recorded in e book
ई-बुक में होगा भाजपा के सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले भाजपा के सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा अब ई-बुक में दर्ज होगा। भाजपा की ओर से सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा रखने के लिए ई-बुक का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन इकाई ने प्रत्येक महानगर, जिला और मंडल स्तर पर आईटी से जुड़े कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर दिया है।

प्रदेश संगठन की ओर से ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की आईटी कार्यशाला का सोमवार को आयोजन किया गया। कार्यशाला को राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर और उतर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित किया। कार्यशाला में सभी जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और आईटी सेल के बनाए गए प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने कहा कि पार्टी द्वारा समय-समय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे सभी प्रमुख कार्यक्रमों को एक सूत्र में बांधने के लिए मंडल स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ई-बुक का निर्माण का किया जाएगा। ई-बुक में कोरोना संक्रमण काल में की गई प्रत्येक गतिविधि से लेकर इस दौरान कार्यकर्ताओं और जनता के अनुभव के समाचारों को संकलित किया जाएगा। इस डिजिटल बुक के माध्यम से पार्टी के सभी प्राचीन और नवीन कामों को समाहित किया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन अब मंडल स्तर पर भी किया जाएगा। 21 से 25 जुलाई तक मंडलों में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से इस बुक का निर्माण करना है, उससे संबंधी अन्य आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। कार्यशाला का संचालन प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने किया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री व गाजियाबाद प्रभारी विजय बहादुर पाठक, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, अवध क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री व एमएलसी चुनाव के प्रभारी ब्रिज बहादुर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, महानगर स्तर पर आईटी प्रमुख अश्वनी शर्मा, दिवाकर सिंघल सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed