{"_id":"60f5c26a8ebc3e6d2e52b209","slug":"bjp-mla-nandkishore-gurjar-wrote-a-letter-to-the-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक का ईओ को पत्र: नंदकिशोर गुर्जर ने लिखा-कुर्बानी के सुबूत साफ किए तो कराया जाएगा देशद्रोह का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक का ईओ को पत्र: नंदकिशोर गुर्जर ने लिखा-कुर्बानी के सुबूत साफ किए तो कराया जाएगा देशद्रोह का मुकदमा
Mon, 19 Jul 2021 11:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:50 PM IST
सार
लोनी में पशुओं के कटान की सूचना है। ऐसे में गोवंश की कुर्बानी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बकरा ईद को लेकर सफाई कर्मचारियों को विशेष सफाई करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि लोनी पशु कटान होने का मतलब है कि एयरक्राफ्ट अधिनियम का उल्लंघन करना।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिले के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार को लोनी ईओ को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि लोनी में हिंडन एयरक्राफ्ट अधिनियम लागू है। लोनी में मीट दुकानों, कट्टी घर संचालन पर रोक है। 21 जुलाई को बकरा ईद है।
लोनी में पशुओं के कटान की सूचना है। ऐसे में गोवंश की कुर्बानी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बकरा ईद को लेकर सफाई कर्मचारियों को विशेष सफाई करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि लोनी पशु कटान होने का मतलब है कि एयरक्राफ्ट अधिनियम का उल्लंघन करना।
उन्होंने बताया कि पहले भी लोनी में पशु कटान की बजाए केक काटकर बकरा ईद मनाई गई थी। इस बार कुछ लोग पशु कटान करने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने ईओ से बकरा ईद से पहले क्षेत्र में साफ सफाई कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर बकरा ईंद पर कटान हुआ और नगर पालिका ने कटान के सबूतों को साफ किया, तो यह राष्ट्रद्रोह होगा। विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि लोनी एसडीएम और सीओ को भी भेजी है।