{"_id":"60143a3d95a97b073229c34d","slug":"bjp-mla-nandkishore-gurjar-said-that-rakesh-tikait-is-trying-to-discredit-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत कर रहे हैं बदनाम करने की साजिश: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत कर रहे हैं बदनाम करने की साजिश: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर
Fri, 29 Jan 2021 10:09 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
विधायक नंदकिशोर गुर्जर
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राकेश टिकैत के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि राकेश टिकैत कभी साहिबाबाद विधायक का नाम ले रहे हैं, कभी उनका, उनके लगाए गए आरोपों में सत्यता नहीं है। इसके इतर गुर्जर जागृति मिशन ने भी विधायक के समर्थन में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र नागर ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। विधायक कल धरनास्थल के 10 किलोमीटर के आसपास भी नहीं गए। पहले साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का नाम लिया गया बाद में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का। उन्होंने कहा कि जेल जाने से बचने के लिए किसान नेता झूठा आरोप लगा रहे हैं। राकेश टिकैत किसानों को बांटने का काम न करें।
विज्ञापन