फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP loni mla nand kishore gurjar reach fci godown catches black marketing of grains red handed 6 arrest himself lodge complaint

भाजपा विधायक ने पकड़ी चोरी: सरकारी गेहूं की गाड़ी से बोरियां उतारकर ले जाने वाले छह गिरफ्तार, दर्ज करवाई शिकायत

Mon, 02 Aug 2021 08:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Aug 2021 08:23 PM IST
सार

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि इस गोदाम पर गेहूं और चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
BJP loni mla nand kishore gurjar reach fci godown catches black marketing of grains red handed 6 arrest himself lodge complaint
नंद किशोर गुर्जर ने एफसीआई के गोदाम पर पकड़ी कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी के रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद एवं रसद विभाग के गोदाम में लाए जा रहे गेहूं की बड़ी गाड़ियों से गेहूं की बोरी उतारकर छोटे हाथी टेंपो में रखकर ले जाने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। लोनी विधायक ने शिकायत मिलने पर गोदाम पर अपने स्तर से छापा मारा था। विधायक की सूचना पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से 14 बोरी गेहूं और टेंपो बरामद किया है।

विज्ञापन


रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाद एवं रसद विभाग का गोदाम है। यहां हापुड़ एफसीआई गोदाम से नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक में भरकर लोनी खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम में राशन लाया जाता है। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि इस गोदाम पर गेहूं और चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर वह खुद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां गोदाम के बाहर खड़ी राशन से भरी गाड़ियों से कुछ लोग गेहूं की बोरियों को उतारकर छोटे हाथी टेंपो में रख रहे थे। विधायक के आने पर सभी लोग भागने लगे। इस दौरान मौके से छह लोगों को पकड़ा और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके से दो लोगों को फरार हो गए। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक ने अधिकारियों की मिलीभगत के चलते धांधली का आरोप लगाया है। विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले में शिकायत करने की बात कही है।

लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि लोनी विधायक की शिकायत पर सुरेंद्र, कोमल, रोबिन, आसू उर्फ आशीष, रवि, दीपक, जावेद और शकील मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से छोटा हाथी टेंपो और 14 बोरी अनाज बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


क्या बोले गोदाम अधिकारी
खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम विपणन अधिकारी राम चंद्र ने बताया कि हापुड़ एफसीआई गोदाम से नेशनल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक में भरकर लोनी खाद्य एवं रसद विभाग के गोदाम में राशन लाया जाता है। मामले की जानकारी मिली है। आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। राशन की गाड़ियों से राशन कैसे उतरा इस मामले में जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed