फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP gave ticket to Brahmin and SP to Dalit candidate from Ghaziabad seat

UP By Poll: इस सीट पर दलबदलुओं के बीच होगा दंगल, भाजपा ने ब्राह्मण और सपा ने चला दलित कार्ड, समझें सियासी गणित

Fri, 25 Oct 2024 11:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Oct 2024 11:16 AM IST
सार

भाजपा से टिकट के लिए 20 से ज्यादा दावेदार थे। इनमें पूर्व सांसद, पूर्व मेयर के पुत्र, व्यापारी नेता, उद्यमी और समाजसेवी शामिल हैं। दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
BJP gave ticket to Brahmin and SP to Dalit candidate from Ghaziabad seat
यूपी उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले भाजपा और सपा ने अपने पत्ते खोले। भाजपा ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने एक बार फिर दलित कार्ड चलते हुए सिंहराज जाटव को टिकट दिया है। दोनों उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन करेंगे। बसपा से परमानंद गर्ग ने बृहस्पतिवार को पर्चा दाखिल कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा से टिकट के लिए 20 से ज्यादा दावेदार थे। इनमें पूर्व सांसद, पूर्व मेयर के पुत्र, व्यापारी नेता, उद्यमी और समाजसेवी शामिल हैं। इनमें से चार-पांच ऐसे हैं जो हर चुनाव में टिकट पर दावा करते हैं। दावेदारों में संजीव शर्मा का नाम भी शामिल था। माना जा रहा है कि संगठन में उनकी पकड़ ने टिकट की राह आसान कर दी। वह दो बार से महानगर अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम के चुनाव में संगठन की जिम्मेदारी संभालने का अनुभव है। खास बात यह है कि भाजपा ने ब्राह्मण कार्ड चला है। 2022 के चुनाव में इस सीट से अतुल गर्ग जीते थे। उनके सांसद बन जाने से सीट खाली हुई है। वैश्य की जगह वैश्य को ही उतारने के बजाय भाजपा ने अलग रणनीति अपनाई।

सपा ने लगातार दूसरी बार दलित कार्ड चला है। इससे पहले 2022 के चुनाव में विशाल वर्मा को उतारा था। वह दूसरे स्थान पर रहे थे। पहले माना जा रहा था कि सीट कांग्रेस के हिस्से आएगी। सपा की भूमिका चुनाव में साथ देने की होगी। लेकिन, ऐन वक्त पर कहानी बदल गई। कांग्रेस चुनाव मैदान से हट गई और सपा मैदान में उतर आई।

विज्ञापन

दलबदलुओं के बीच होगा दंगल
उप चुनाव में मुख्य मुकाबला दलबदलुओं के बीच होगा। तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार पहले किसी और दल में रह चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 2007 में सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। बसपा उम्मीदवार परमानंद गर्ग पहले सपा में थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही पार्टी छोड़ दी और बसपा में शामिल हो गए। बसपा में आते ही टिकट मिल गया। सपा के उम्मीदवार सिंहराज जाटव 2022 में बसपा छोड़कर साइकिल पर सवार हुए थे। दो साल में सपा ने कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया लेकिन टिकट की बाजी वह जीत गए।

संजीव शर्मा
- मूलरूप से हापुड़ जनपद के पिलखुवा के रहने वाले हैं। 20 साल से शालीमार गार्डन में रह रहे हैं। प्रॉपर्टी का कारोबार है।
- 48 वर्षीय संजीव शर्मा के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री है। 2013 में भाजपा में महानगर महामंत्री बने, 2019 से महानगर अध्यक्ष के पद पर हैं।

सिंहराज जाटव
- 48 वर्षीय सिंहराज जाटव विजयनगर क्षेत्र से हैं। स्नातक तक पढ़ाई कर चुके हैं। केबल इंटरनेट कारोबारी हैं।
- 18 साल से राजनीति में है। बसपा में मेरठ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी, मुरादाबाद और बरेली मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर और विजयनगर से पार्षद रह चुके हैं।

सिर्फ उप चुनाव में जीती है सपा
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर सपा को सिर्फ एक ही बार जीत मिली है। यह 20 साल पहले उप चुनाव में ही मिली थी। कांग्रेस के सुरेंद्र गोयल के विधायक से सांसद बन जाने पर सीट खाली हुई थी। सपा से सुरेंद्र कुमार मुन्नी चुनाव लड़े थे। उन्हें जीत मिली थी।

2004 के उपचुनाव का नतीजा
प्रत्याशी का नाम -- दल -- मिले मत
सुरेंद्र कुमार मुन्नी -- सपा --- 64, 173 वोट
सतीश त्यागी   --  कांग्रेस -- 52, 715 वोट
सुनीता दयाल -- भाजपा -- 44,324 वोट
मुनीश शर्मा  --  बसपा -- 42,162 वोट

लगातार दो बार खिल चुका कमल
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा लगातार दो बार जीत चुकी है। दोनों बार अतुल गर्ग विधायक बने। इससे पहले 1991,1993,1996 में भाजपा के बालेश्वर त्यागी ने जीत की हैट्रिक लगाई। 2007 में भाजपा से सुनील शर्मा जीते। बसपा को एक बार बार जीत मिली है। यह 2012 में मिली थी। इस चुनाव में सुरेश बंसल ने भाजपा के अतुल गर्ग को हराकर बसपा की जीत का खाता खोला था।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed