फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh celebrated with pomp

Ghaziabad News: धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh celebrated with pomp
चौधरी चरण सिंह की जंयती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद के पदाधिकारी। संवादचौधरी चरण सिंह क
गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। रालोद के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी के नेतृत्व में चित्तौड़ा गांव में चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हवन किया गया। इस दौरान प्रदीप मुखिया, दिलावर सिंह, अरुण शर्मा, नीरज नवीपुर, आनंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सभी लोगों के लिए आर्दश हैं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया और कई बार जेल गए। जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ने सभी लोगों से उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। युवा जिलाध्यक्ष जयदीप चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि विकास का रास्ता गांवों से होकर निकलता है जो वर्तमान समय में सही होता नजर आ रहा है। कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, सचिव स्नेहा त्यागी, पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त भगत, अधिवक्ता जयवीर सिंह नगर, विनोद त्यागी, मनोज कुमार गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन

आरडीसी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास, राजन कश्यप, गुलाब यादव, रमेश यादव, रश्मि चौधरी मौजूद रहे। राज्य कर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर गोविंद सिंह, उदयवीर सिंह, प्रदीप चौधरी, अरविंद गौतम, अरविंद दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सम्मान व किसान मेले का आयोजन
मुरादनगर। मुरादग्राम पुर्सी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, डीएम राकेश कुमार सिंह रहे। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। इसके अलावा सरसों उत्पादन में किसान शिवकुमार प्रथम, मनोज द्वितीय, गेंहू उत्पादन में किसान देवेंद्र प्रथम, द्वितीय रामवीर, धान उत्पादन में किसान इंद्रपाल को प्रथम व चंद्रपाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। बीस किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ सुधीर कुमार, केंद्र प्रभारी डॉ. सरिता जोशी मौजूद रहे। संवाद


केक काटकर किया चौधरी साहब को याद
मोदीनगर। रालोद कार्यकर्ताओं ने गांधी मार्केट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर आर्य समाज पद्धित से हवन किया। रालोद युवा विंग के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की मांग भी की गई। इस दौरान सत्येंद्र तोमर, रमेश चंद प्रजापति, नेपाल सिंह, अरुण दहिया, ओमपाल सिंह मौजूद रहे। इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विनोद गोस्वामी सहित पालिका के कई सभासद मौजूद थे। इसके अलावा भोजपुर में किसानों ने केक काटकर खुशी मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed