फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bird flu in Delhi, knocking alerts in Ghaziabad

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक, गाजियाबाद में अलर्ट

Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bird flu in Delhi, knocking alerts in Ghaziabad
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बर्ड फ्लू से निपटने के लिए दवाओं के स्टॉक सहित मास्क आदि के इंतजाम भी कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, टेस्ट के लिए संक्रामक रोग विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे अलर्ट रहेगा। अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। टेमीफ्लू के स्टॉक को बढ़ाया गया है। बता दें कि सर्दियां बढ़ने के साथ ही बर्ड फ्लू का खतरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि बर्ड फ्लू का पता ब्लड टेस्ट से चलता है जो सरकारी स्तर पर ही किया जाता है। इसके लिए एमएमजी स्थित संक्रामक रोग विभाग में सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल लेने के बाद उन्हें दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी दवाएं और मास्क भेजे जाएंगे। एमएमजी के फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य वायरल की तरह ही होते हैं।

सामान्यत: इसकी जांच नहीं हो पाती लेकिन पक्षियों के आसपास रहने वाले व्यक्ति को अगर वायरल फीवर है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। यह बीमारी पक्षियों से फैलती है। इससे बचने के लिए मरे हुए पक्षियों को हाथ न लगाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस दौरान मांसाहारी खाना खाने से भी बचना चाहिए।

बर्ड फ्लू के लक्षण
बुखार, खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द, अकड़न, कंजक्टीवाइटिस जैसे लक्षण होते हैं। कुछ मरीजों में निमोनिया और डायरिया भी सकता है। डॉ. अंशुल वार्ष्णेय ने बताया कि मरीज को सबसे जरूरी आइसोलेशन में रखना होता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा कम होता है।


फ्लू से बचने को लगवाएं टीका
मार्केट में फाइव फ्लू का टीका मिलता है। इसे लगवाकर स्वाइन फ्लू और अन्य फ्लू के खतरों से बचा जा सकता है, लेकिन अभी बर्ड फ्लू की वैक्सीन मार्केट में नहीं आई है। एच-5 एन-1 की वैक्सीन बर्ड फ्लू के लिए है, जो अभी उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीन मिलती ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed