{"_id":"580a53284f1c1bf36e704f9c","slug":"bird-flu-control-room-immediately-give-notice-of-the-death-of-birds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: पक्षियों की मौत की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: पक्षियों की मौत की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दें
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Alert of bird flu in chandigarh
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद गाजियाबाद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया। जनपद में अलर्ट जारी करते हुए सीवीओ (चीफ वेटरिनरी ऑफिसर) ने कहा कि कहीं भी पक्षियों की असामयिक मौत की सूचना लोग कंट्रोल रूम में दें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही जनपद स्तर पर डा. रवींद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को चारों ब्लॉक और नगर क्षेत्र के लिए अलग-अलग पांच टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें इलाके में पक्षियों के व्यवहार पर निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन
कुक्कुट इकाइयों एवं बैकयार्ड योजना के तहत जितने भी कुक्कुट पालक हैं, उनकी सूची बनाई जा रही है। इन सभी को पशु चिकित्सा विभाग की ओर से अगले दो दिनों में व्यक्तिगत तौर पर सूचित किया जाएगा कि वे अपने यहां किसी भी पक्षी के असामयिक मौत की सूचना कंट्रोल रूम में अवश्य दें। पशु चिकित्सा विभाग की टीम जलाशयों, पार्क एवं वन्य क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
डा. त्यागी ने बताया कि इस अभियान के तहत वन विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। साथ ही प्रधानों के जरिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पक्षी पालने वाले लोगों को बर्ड फ्लू के बारे में बताया जाएगा और इस दौरान किस तरह की साफ-सफाई और सावधानी पक्षियों के आवासीय क्षेत्र में बरतनी चाहिए, इसकी जानकारी दी जाएगी।
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
कंट्रोल रूम का नंबर - 01202823215
नोडल प्रभारी का नंबर - 9457275924
जीडीए भी सिटी फॉरेस्ट के पक्षियों को लेकर सतर्कहो गया है। बतखों के बाडे़ (डक जोन) की निगरानी की जा रही है। फिलहाल प्रवासी पक्षियों से फॉरेस्ट को कोई खतरा नहीं है क्योंकि वे सदिर्यों में यहां आते हैं।दिल्ली में चार बतखों की मौत के बाद डियर पार्क को बंद कर देने की घटना से प्रभावित जीडीए ने भी सिटी फॉरेस्ट के डक जोन को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।
डक जोन में इन दिनों सौ से अधिक बतख हैं।जीडीए के उद्यान प्रभारी अधिकारी एसपी सिसौदिया ने बताया कि बतखों का खाना बाहर से बंद कर दिया गया है। उन्हें भोजन डॉक्टर के अनुसार दिया जा रहा है। रोज स्वच्छ पानी से नहलाया जा रहा है। डक जोन में साफ-सफाई विशेष तौर पर की जा रही है।
बाहर से आने वाले वायरस को रोकने की पूरी व्यवस्था की गई है।
सिसौदिया ने बताया कि साइबेरियन समेत अन्य प्रवासी पक्षी जनवरी में आते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल बर्ड फ्लू को लेकर उन्हें सीएमओ या प्रशासन से किसी तरह का अलर्ट नहीं मिला है।