{"_id":"66fde63bee89534fd00a3464","slug":"bike-tank-catches-fire-aunt-and-niece-injured-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112447-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक की टंकी में लगी आग, मौसी और भांजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक की टंकी में लगी आग, मौसी और भांजी घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के पप्पू कॉलोनी गली नंबर-3 में बुधवार को अचानक बाइक की टंकी में आग लग गई। इसके बाद टंकी में धमाका हुआ। समय रहते चालक उतर गया और जान बच गई। अग्निशमन विभाग के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। वहीं धमाके से घटनास्थल के पास में खड़ी मौसी और भांजी घायल हो गईं।
पप्पू कॉलोनी में रहने वाले जॉनी ने बताया कि बुधवार दोपहर पड़ोसी के घर एक युवक बाइक से आया। जैसे ही उसने बाइक स्टार्ट की तभी उसमें आग लग गई। आग लगने पर चालक बाइक से उतर गया। बाइक जाॅनी के घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस के अनुसार बाइक की तेल की टंकी में आग पहुंची तो धमाके के साथ फट गई। टंकी फटने से नौ वर्षीय बच्ची व उसकी मौसी पर पेट्रोल के छींटे पड़ गए। जिस कारण दोनों झुलस गए। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।