{"_id":"663d65d58fd5e059a7015967","slug":"bike-riding-robber-steals-phone-from-pediatrician-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-108672-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाल रोग विशेषज्ञ से बाइक सवार लुटेरे ने लूटा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाल रोग विशेषज्ञ से बाइक सवार लुटेरे ने लूटा फोन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर में बुधवार को रात साढ़े नौ बजे अस्पताल से घर जा रहीं बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से लुटेरे ने आईफोन लूट लिया। लुटेरे के हाथ की नुकीली चीज लगने से चिकित्सक घायल हो गईं। उनके चेहरे पर गहरा निशान लगने से खून भी निकला। उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में पुलिस को लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से फोन की लोकेशन से लुटेरे को ट्रेस कर रही है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक रजनी फारम्पनिया परिवार के साथ रहती हैं। वह राजेंद्रनगर के एक निजी अस्पताल में ड्यूटी करती हैं। रात साढ़े नौ बजे वह अस्पताल से बच्चों का इलाज करने के बाद अकेले ही पैदल घर जा रही थीं। घर से कुछ दूर फोन पर अस्पताल के कर्मचारी से बात कर रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर काले रंग की शर्ट पहने आए लुटेरे ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर आईफोन लूट लिया। उनका कहना है कि लुटेरे के हाथ में कुछ भारी और नुकीली वस्तु थी जो चेहरे पर लगने से गहरा घाव हो गया। खून निकलने के बाद वह अस्पताल गईं। वहां पट्टी कराकर पुलिस को लूट की सूचना दी। उन्होंने बताया कि फोन लुटने के बाद उसकी लोकेशन शहीद नगर की आ रही थी। पुलिस को घटना की शिकायत देने के बाद
शालीमार गार्डन एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आईफोन लूटने वाले लुटेरे की तलाश कर रहे हैं। टीम जल्द ही उसकी लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तार कर लेगी।
करनगेट चौकी के पास हथियार के बल पर डिलीवरी बॉय से लूटा था फोन :
करनगेट चौकी के पास 2 मई की रात साढ़े दस बजे डिलीवरी बॉय से तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर फोन लूट लिया था। साहिबाबाद में मंगल वाली गली के निवासी विमल प्रताप सिंह रात में खाना डिलीवर करने गए थे। सोसायटी के गेट के पास अंधेरे में बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर रोक लिया। तीसरे बदमाश ने फोन और जेब से कागजात व नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने बाइक छीनने का प्रयास किया लेकिन उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। सड़क पर तेल बिखरने से बाइक स्टार्ट नहीं हुई। उन्होंने शोर मचाकर गाड़ी चालक को मदद के लिए बुलाया। जैसे ही चालक वहां पहुंचा तो बदमाश बीच रास्ते में बाइक छोड़कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लूट का मुकदमा दर्ज किया।