फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding miscreants looted mobile phones from student and young man

Ghaziabad News: बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा और युवक से लूटे मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted mobile phones from student and young man
लोनी। बाइक सवार बदमाशों ने लोनी के अलग-अलग इलाकों में छात्रा और युवक से मोबाइल लूट लिए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल नाईपुरा कॉलोनी की जयनंदनी ने शिकायत में बताया कि वह अपने कोचिंग जा रही थी। राजीव गार्डन कॉलोनी पहुंची तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका फोन छीन लिया। उन्होंने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

वहीं खन्ना नगर कॉलोनी के जयंत चौधरी ने बताया कि वह ऑटो से इंद्रपुरी कॉलोनी से खन्ना नगर की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनका फोन छीना और मौके से फरार हो गए। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed