फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider dies in collision with tractor trolley in Bulandshahar

Bulandshahar: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, लोगों ने लगाया जाम; तीन महीने पूर्व हुई थी शादी

Mon, 10 Mar 2025 06:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Mar 2025 06:28 PM IST
सार

नगर कोतवाली क्षेत्र में मामन रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे हादसा हुआ। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला है।

विज्ञापन
Bike rider dies in collision with tractor trolley in Bulandshahar
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में मामन रोड पर बाइक सवार युवक कपिल कुमार निवासी गांव ग्यासपुर थाना कोतवाली देहात को मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां से गुजरते हैं और हादसे में लोगों की जान चली जाती है। बाद में पुलिस से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन

गांव ग्यासपुर निवासी कपिल कुमार गौतम (20) मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। जल्द ही वह अपना नया काम शुरू करने की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे वह घर से बाइक लेकर बुलंदशहर आने के लिए निकला था। जब वह मामन तिराहे के निकट पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादासे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल को अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण व उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने वहां हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन इस मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी लादकर गुजरते हैं। जिससे आए दिन हादसों में लोगों की जान चली जाती है। साथ ही ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब दो घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई सुभाष चंद की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

तीन माह पूर्व हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मृतक कपिल कुमार का करीब तीन माह पूर्व दिसंबर माह में ही विवाह हुआ था। कपिल की मौत के बाद से उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed