{"_id":"69b5b5e4cd88eb17bb092cf9","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-138389-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर पर देर रात करीब दो बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। शनिवार दोपहर मृतक की पहचान गांव गढ़ी निवासी आकाश के रूप में हुई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
पुलिस के अनुसार देर रात जीएस फ्लाईओवर पर एक बाइक सवार युवक हापुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे चिकित्सक के यहां लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर तक मृतक की पहचान नहीं हाे सकी। दोपहर को मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जाएगी।