{"_id":"68e17327ac4300637b0f77cb","slug":"bike-burnt-when-he-tried-to-intervene-in-a-fight-case-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10685-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झगड़े में किया बीच-बचाव तो जला दी बाइक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झगड़े में किया बीच-बचाव तो जला दी बाइक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
टीलामोड़। थानाक्षेत्र के फर्रूखनगर निवासी मोनू ने अपने दोस्त प्रवेश उर्फ चालू और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पर आपसी झगड़े के दौरान पीड़ित की बाइक में आग लगाने का आरोप है। मामला दो अक्तूबर की देर रात करीब 12 बजे का है। पुलिस ने तीन अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में मोनू ने बताया कि दो अक्तूबर की रात वह अपने दोस्त अन्नू के साथ दिल्ली निवासी बहन के घर से वापस आ रहे थे। जब वह फर्रूखनगर स्थित पुराना बस अड्डा के पास पहुंचे तब वहां उनके दोस्त राहुल और प्रवेश मिले। दोनों शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे थे। बताया कि उन्होंने रुककर दोनों का बीच बचाव किया। आरोप है कि दोनों उन्हीं से लड़ने लगे और दोनों ने उनकी बाइक में आग लगा दी।
बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।