Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Accident news Big Road Accident in Bulandshahr Bus hits pickup Many dead

Bulandshahr Accident: यूपी में भीषण सड़क हादसा... बुलंदशहर में बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 11 की मौत और 29 घायल

Sun, 18 Aug 2024 04:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

Bulandshahr Road Accident: यूपी के बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने जा रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। पिकअप वाहन को डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 की मौत हो गई है, 29 घायल हैं। 

विज्ञापन
Bulandshahr Accident news Big Road Accident in Bulandshahr Bus hits pickup Many dead
Road Accident in Bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां तेज रफ्तार डग्गामार बस ने ओवरटेक के दौरान पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। घायल आठ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि शेष 21 लोगों का जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसा इतना भयावह था कि बस की टक्कर के बाद पिकअप सवार लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। हादसे के दौरान बस चालक भी बस के स्टेयरिंग में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

अलीगढ़ की अतरौली तहसील के गांव अहेरिया नगला के मजदूर गाजियाबाद स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सभी मजदूर रविवार सुबह करीब आठ बजे गाजियाबाद से पिकअप में सवार होकर अपने-अपने गांव लौट रहे थे।

करीब 10.15 बजे जब वह सलेमपुर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार डग्गामार बस ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और फिर बस के पीछा से पिकअप में टकराया। इससे पिकअप सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरे घायलों को उठाया और निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल के साथ जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायलों में से नौ घायलों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चिट्टा के निजी अस्पताल में एक घायल की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई, हर कोई मौके की ओर दौड़ा और घायलों को सड़क से उठाकर एक ओर किया। साथ ही बस में फंसे चालक को भी निकालने का प्रयास किया।

बाद में लोगों ने क्रेन की मदद से बस में फंसे चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के मुताबिक बदायूं से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली डग्गामार बस का चालक तेज गति से एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था। जबकि सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते पिकअप चालक सड़क किनारे रोड पटरी पर चला रहा था। 
 

लोगों का आरोप, आधा घंटा देरी से पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10.15 बजे हादसा हुआ, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन करीब आधा घंटा देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। राजकुमार, रोहताश, उमेश, सुमित ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और मिलीभगत से संचालित डग्गामार बसों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजवीर, सचिन, अंकित समेत अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुद ही डंडा लेकर सड़क पर डग्गामार बसों का संचालन बंद कराएंगे। 

 

इन लोगों की हुई मौत 

- मुकुट सिंह निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- दीनानाथ निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- ब्रजेश निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- शिशुपाल निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- बाबू सिंह निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- गिरिजा सिंह निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- ओमकार निवासी ऊंचागांव थाना रामघाट बुलंदशहर  

- सुगड़पाल निवासी गांव अहेरिया नगला, अलीगढ़ 

- दो अज्ञात

हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। अस्पताल पहुंचकर घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। नौ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आठ घायलों को हायर सेंटर रेफऱ किया गया है। हादसे की जांच कराई जा रही है। - सीपी सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed