फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait Says Laws have been repealed many important issues left

राकेश टिकैत बोले: हमारे सारे मुद्दों में से केवल एक मुद्दा कम हुआ, बाकी बचे

Sun, 21 Nov 2021 12:22 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, गाजियाबाद
एएनआई, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Nov 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait Says Laws have been repealed many important issues left
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई
गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मैं लखनऊ जा रहा हूं, 22 तारीख को लखनऊ में महापंचायत है। कृषि क़ानून वापस हुए है। हमारे सारे मुद्दों में से केवल एक मुद्दा कम हुआ है, बचे हुए मुद्दे अभी बाकी है। किसानों पर दर्ज़ मुकदमें और जिन किसानों की मृत्यु हुई ये मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

 

आंदोलन खत्म होने के फैलाए जा रहे भ्रम में न फंसें किसान : राकेश टिकैत
इससे पहले, शनिवार को तीन कृषि कानूनों पर रार खत्म होने के बाद अब किसान नेता राकेश टिकैत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून, बिजली अमेंडमेंट बिल और अन्य मामलों पर डट गए हैं। उन्होंने 22 को लखनऊ में होने वाली पंचायत के असमंजस को भी खत्म कर दिया। किसानों से आह्वान किया कि कोई भी सरकार के भम्र में न रहे क्योंकि किसान आंदोलन खत्म करने को लेकर तेजी से भम्र फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 नवंबर को लखनऊ की पंचायत में एमएसपी पर गारंटी कानून, अजय टेनी की गिरफ्तारी और अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। सरकार भी अब माहौल बनाकर टेबल पर बातचीत के लिए आए। तीन कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद यूपी गेट पर आसपास के जिलों के किसानों की संख्या बढने लगी है। कानून वापसी की घोषणा पर शुक्रवार को किसानों ने आंदोलन स्थल पर जश्न मनाया था। शनिवार को भी किसान खुशी जाहिर करते दिखे।

इस बीच आंदोलन मंच पर किसानों ने गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर कीर्तन किया। इससे पहले राकेश टिकैत, जगतार बाजवा और अन्य किसानों ने गुरुनानक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने सख्त लहजे में कहा कि किसान मांगें पूरी न होने तक घर वापस नहीं जाएगा। देश के प्रधानमंत्री ने टीवी पर आकर किसानों से घर लौटने की अपील कर दी। लेकिन किसान अपना अधिकार मांग रहा है। उन्होंने कहा कि टेबल पर बातचीत होगी तो बाकी मुद्दों पर चर्चा और कमेटी बन जाएगी।
 

उन्होंने सरकार पर किसानों को बांटने का भी आरोप लगाया। कहा कि गांव में गोदाम और मंडी की जमीनें बेच दी गईं, लेकिन किसानों को समझा नहीं पाए। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार को साफ मन से काम करना चाहिए। सरकार जिस तरह शहद से भी मीठी बातें कर रही है, वो समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि इसमें कोई न कोई योजना जरूर है।

26 नवंबर को यूपी गेट पर महापंचायत 
किसान नेता ने आरोप लगाया कि किसानों की फसलें आधे रेट में लुट रही हैं। खेती की बुआई से लेकर पूरे दाम भी अन्नदाता को नहीं मिल पाते। उन्होंने कहा कि लड़ाई अधूरी है। राकेश टिकैत के मुताबिक 26 नवंबर को यूपी गेट पर महापंचायत होगी। महापंचायत को लेकर किसान लगातार सोशल मीडिया पर संगठन व पदाधिकारियों को मेसेज भेजते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed