{"_id":"6121071c8ebc3e79da567ff6","slug":"bharat-city-society-boundary-wall-broken-due-to-heavy-rain-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भारी बारिश से टूटी सोसाइटी की बाउंड्री वॉल, बेसमेंट में पानी भर, डूबी कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भारी बारिश से टूटी सोसाइटी की बाउंड्री वॉल, बेसमेंट में पानी भर, डूबी कारें
Sat, 21 Aug 2021 07:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:31 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि बीते वर्ष भी इसी तरह सोसाइटी की बाउंड्री वॉल टूटने पर तालाब का सारा पानी सोसाइटी में भर गया था उस दौरान भी लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
भारत सिटी सोसाइटी की बाउंड्री वॉल टूटने से घूसा पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोनी भोपुरा रोड स्थित भारत सिटी सोसाइटी की बाउंड्री वॉल शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक टूट गई। इस बीच झमाझम बारिश से सोसाइटी के बराबर में तालाब का पानी ज्यादा भरने से दीवार टूटते ही सोसाइटी में भरने लगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रामू प्रजापति का कहना है कि बाउंड्री वॉल टूटने के बाद सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया जिससे ग्राउंड फ्लोर पर मेंटेनेंस ऑफिस और वहां खड़ी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पानी भर गया। इस सूचना पर स्थानीय लोग अपनी गाड़ी को देखने पहुंचे और पानी को बाहर निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल तालाब के पानी से हुए नुकसान का आंकलन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से तालाब की व्यवस्था पक्की करने की मांग की है। बताया कि बीते वर्ष भी इसी तरह सोसाइटी की बाउंड्री वॉल टूटने पर तालाब का सारा पानी सोसाइटी में भर गया था उस दौरान भी लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।