फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Befriended a woman by hiding her religion, raped her on the pretext of marriage

Ghaziabad News: धर्म छिपाकर महिला से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Befriended a woman by hiding her religion, raped her on the pretext of marriage
मोदीनगर। नगर निवासी एक महिला से गैर संप्रदाय के युवक द्वारा धर्म छिपाकर दोस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने सच्चाई पता लगने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। शादी की बात करने पर आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला पति से विवाद के कारण अलग रहती है। कुछ साल पूर्व उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि दोस्ती के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी काफी समय तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय पूर्व महिला ने युवक से शादी की बात की तो वह मुकरने लगा और अपने को गैर संप्रदाय का बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने अपना सही नाम बताया तो महिला ने सच्चाई पता लगने पर उसका विरोध किया। महिला ने आरोपी युवक से शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा तो आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला ने इन्कार किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना से महिला दहशत में है। महिला सोमवार को हिंदू जागरण मंच के नीरज शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed