फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beaten up thinking he was a thief, delivery boy stabbed in the stomach

Ghaziabad News: चाेर समझकर पीटा, डिलीवरी बॉय के पेट में लगा चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Beaten up thinking he was a thief, delivery boy stabbed in the stomach
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार रात स्थानीय लोगों ने दो भाइयों को चोर समझकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि भीड़ में किसी ने एक युवक को चाकू भी मारा। इसमें वह घायल हो गया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विजयनगर के मिर्जापुर निवासी फरमान ने बताया कि वह और उनका भाई जुबैर नामचीन कंपनी में डिलीवरी बॉय हैं। वह शनिवार रात को डिलीवरी लेकर जा रहे थे, तभी कुछ युवक वहां शराब पीकर खड़े थे। उन्होंने उनको रोका और गाली देते हुए चोर चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने भी उनको पीटा। फरमान को भीड़ में से किसी ने चाकू मार दिया। पेट के साइड में चाकू घुसा, इसमें काफी रक्त बह गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed