{"_id":"5765963b4f1c1bd24d11b75a","slug":"bdc-member-accused-s-brother-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के भाई को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य के भाई को बदमाशों ने मारी गोली
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महल कालोनी में शनिवार शाम चार बदमाशों ने बीडीसी सदस्य के भाई को गोली मार दी। उनकी कमर में दो गोली लगीं। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महल कालोनी निवासी सचिन बीडीसी सदस्य हैं। उनका छोटा भाई निखिल उर्फ निक्की (25) शनिवार शाम करीब सात बजे घर के पास पार्क में घूम रहा था। इसी दौरान चार बदमाश पैदल उनके पास आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बदमाश हमला कर भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और निखिल को दिल्ली स्थिति जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी कमर में दो गोलियां लगीं हैं, डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोनी कोतवाली प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के लिए जाने से पहले निखिल से थोड़ी पूछताछ हुई है, जिससे लग रहा है कि वह पुलिस और परिजनों से कुछ छिपा रहा है। हाल ही में वह तिहाड़ जेल से छूटकर आया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल हमले का कारण पता नहीं चल सका है।