{"_id":"56f034d54f1c1b6a15f14d26","slug":"banks-will-only-work-today-the-five-day-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में सिर्फ आज होगा काम, फिर पांच दिन छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में सिर्फ आज होगा काम, फिर पांच दिन छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
होली के चलते अब अगले सप्ताह सोमवार को ही खुलेंगे बैंक
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों में अगर कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लें, नहीं तो फिर अगले सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। दरअसल होली, दुलहेंडी, गुड फ्राइडे, चौथा शनिवार और फिर रविवार होने के चलते 23 मार्च से 27 मार्च तक बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
उधर त्योहार पर गैस की किल्लत से बचना है तो उसका इंतजाम भी आज ही करना बेहतर होगा। बुधवार को गैस एजेंसी से सिर्फ आधा दिन ही सप्लाई की जाएगी। इसके बाद होली के त्योहार के बाद ही रसोई गैस मिल सकेगी।
विज्ञापन
एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार के मुताबिक जिस दिन होलिका जलाई जाएगी उस दिन शहर की सभी गैस एजेंसियां दोपहर तक खुली रहेंगी। इसके बाद अगले पूरे दिन एजेंसियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार से एजेंसियां विधिवत रूप से खुलेंगी। होली के मद्देनजर एजेंसियों के पास पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर हैं। यदि ग्राहक जल्द से जल्द फोन पर बुकिंग कराकर गैस सिलेंडर लें सकते हैं।