फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bank employee robbed of Rs 9.5 lakh in Indirapuram

Ghaziabad: इंदिरापुरम में बैंक कर्मचारी से साढ़े नौ लाख की लूट, कैश जमा करने बैंक गए थे कैशियर और सेल्स सहायक

Wed, 08 Nov 2023 12:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Nov 2023 12:39 PM IST
सार

सेल्स सहायक दीपक ने बतया कि अजब के पीछा करने पर उन्होंने भी लुटेरों का पीछा किया था। दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे। वह बाइक का नंबर नहीं नोट कर पाए। बैंक के आसपास पुलिस नहीं थी।

विज्ञापन
Bank employee robbed of Rs 9.5 lakh in Indirapuram
इंदिरापुरम में बैंक कर्मचारी से साढ़े नौ लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पेट्रोल पंप के कैशियर अजब सिंह ने बताया कि वह हर दिन कि तरह मंगल चौक स्थित एसबीआई शाखा में मंगलावर दोपहर 12 बजे अपने सेल्स सहायक दीपक कुमार के साथ बाइक से केश जमा करने गए थे। अजब सिंह बैग में रखे 9,56,850 रुपये गोदी में लेकर बाइक पर पीछे बैठे थे। शाखा के बाहर बाइक रुकते ही आपचे बाइक सवार दो लोग आए और अजब के हाथ से बैग झपटकर कर ले गए। अजब ने चिल्लाते हुए बाइक सवारों का पीछा करना शुरू किया। दीपक भी लुटेरों के पीछे 200 मीटर तक भागे, भीड़ होने के कारण कुछ दूरी तक हेलमेट को देखकर पीछा किया, लेकिन दोनों तेजी से एनएच की ओर निकल गए।

विज्ञापन

शनिवार को 20 और सोमवार को किया 11 लाख कैश जमा
पेट्रोल पंप पर 10 साल से काम कर रहे मूल रूप से मेरठ और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहने केसियर अजब सिंह ने बताया कि वही हर दिन कैश जमा कराने जाते हैं। पेट्रोल पंप से शाखा करीब आधा किलोमीटर दूर है। वह ही कैश जमा कराने जाते हैं। शनिवार को 20 लाख, सोमवार को 11 लाख व मंगलावर को 9.56 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पहन रखे थे हेलमेट, नहीं नोट कर पाए बाइक नंबर
सेल्स सहायक दीपक ने बतया कि अजब के पीछा करने पर उन्होंने भी लुटेरों का पीछा किया था। दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे। वह बाइक का नंबर नहीं नोट कर पाए। बैंक के आसपास पुलिस नहीं थी। 112 पर सूचना देने के लिए नंबर डायल किया लेकिन नहीं मिला। घटना होने पर भीड़ जमा हुई और इस बीच पुलिस कर्मी पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप मैनेजर को सूचना दी और पंप से तत्काल मालिक विनीत यादव को जानकारी दी गई।

विज्ञापन

पुलिस कमिशनर खुद पहुंचे घटनास्थल, सड़क पर अधिकारियों के कसे पेंच
पुलिस कमिशनर अजय मिश्रा लूट की जानकारी होने पर खुद घटना स्थल पहुंचे। पेट्रोल पंप कैशियर, सेलस साहयक, पंप मालिक, 22 कर्मियों से जानकारी जुटाई। घटना को लेकर अधिकारियों के पेंच कसे।
 

अनावरण के लिए आठ टीम गठित
डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि लूट कि घटना के अनावरण के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी से लुटेरों कि पहचान कर जल्द घटना का खुलसा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed