{"_id":"6478ecd4c11df59b2b07d2e4","slug":"bail-application-rejected-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-122087-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चचेरे भाइयों की हत्या के आरोपी फैक्टरी मालिक सहित अन्य की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चचेरे भाइयों की हत्या के आरोपी फैक्टरी मालिक सहित अन्य की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
गाजियाबाद। चचेरे भाइयों की हत्या करने के आरोपी केमिकल फैक्टरी मालिक सहित दो अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश जितेंद्र सिन्हा ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा मामला गंभीर है, इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती है।
जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने रोहतास ने चार जनवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया। उसमें रोहतास ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों ने कोतवाल गांव में दो साल से केमिकल फैक्टरी चला रखी है। उससे निकल रहे केमिकल से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इसकी शिकायत उसके बेटे दुर्गेश और भतीजे गौरव ने थाने व अन्य विभागों से की थी। शिकायत से फैक्टरी मालिक जनक सिंह, संजय कराना, विनोद कुमार, दुर्गेश व गौरव से रंजिश मानते थे। 31 दिसंबर 2022 को उसका बेटा दुर्गेश और भतीजा गौरव मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार अंकित को उसके घर छोड़ने गए थे।
रोहतास को रात करीब 9:30 बजे फोन कर उसके बेटे दुर्गेश ने कहा था गांव वापस आ गए हैं, खाना बना लो हम घर जल्दी आ रहे हैं। रोहतास ने लगभग 11 बजे दुर्गेश के घर नहीं आने पर उसे फोन किया तो दुर्गेश व गौरव दोनों का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार के लोग फैक्टरी मालिक व उसके सहयोगियों के द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी से, पहले ही डरे हुए थे। दोनों के वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने दुर्गेश व गौरव के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों के शव धारीपुर गांव के गेहूं व सरसों के खेत से बरामद किए।
विज्ञापन
पहचान छुपाने के लिए दोनों के चेहरों को तेजाब से जला दिया गया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि दुर्गेश व गौरव की फैक्टरी मालिक जनक सिंह, संजय कराना व विनोद कुमार ने 31 दिसंबर 2023 को रात 11:30 बजे, एक युवक की गोली मारकर व दूसरे का गला रेत कर हत्या की थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जनक सिंह, संजय कराना व विनोद कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।