फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bag robbed from mother and daughter as soon as they got down from Yoga Express

Ghaziabad News: योगा एक्सप्रेस से उतरते ही मां-बेटी से बैग लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bag robbed from mother and daughter as soon as they got down from Yoga Express
गाजियाबाद। योगा एक्सप्रेस से नया गाजियाबाद स्टेशन पर उतरीं मां-बेटी से बाइक सवार बदमाश ने हैंड बैग लूट लिया। बैग में कपड़े, सात हजार रुपये, मकान की चाभी और जरूरी दस्तावेज थे। महिला ने सिहानी गेट थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से देवबंद, सहारनपुर की रहने वाली सीमा त्यागी फिलहाल राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में रहती हैं। सीमा त्यागी का कहना है कि शनिवार को वह बेटी के साथ देवबंद से लौट रही थीं। रात करीब 10:15 बजे वह बेटी के साथ योगा एक्सप्रेस से नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरीं और बाहर निकलकर खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक आया और उनके हाथ से बैग लूटकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गया था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि उनकी सूचना पर लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed