Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Azam tears welled up in court with folded hands, he asked What is even left to say now

Ghaziabad News: अदालत में छलके आजम के आंसू, हाथ जोड़कर बोले- अब कहने के लिए बचा क्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Azam tears welled up in court with folded hands, he asked What is even left to say now
गाजियाबाद। करीब 11 महीने जेल में बिताने के बाद बाहर आने की उम्मीद पूरी हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर सलाखों के पीछे पहुंचने की नौबत आ गई। लंबे कानूनी संघर्ष के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां रविवार को ईडी की विशेष अदालत में पेशी के दौरान भावुक हो गए। विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। हाथ जोड़कर उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की और कहा, बदले की भावना में सब कुछ खत्म हो गया। अदालत पहुंचते समय भी उन्होंने कहा था कि अब बोलने के लिए बचा ही क्या है।
विज्ञापन

आजम खां शनिवार शाम करीब सात बजे 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए थे। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी साथ थे। दो पैन कार्ड के मामले में 29 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। जेल से बाहर आने के कुछ ही समय बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

----
ईडी की कार्रवाई पर बचाव पक्ष ने उठाए सवाल
आजम खां के अधिवक्ता व पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता महेश यादव ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आजम खां के खाते में एक भी रुपये का हेरफेर नहीं हुआ है। साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि ईडी को पूछताछ करनी थी तो बी-वारंट लेकर पहले भी ऐसा किया जा सकता था। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कानूनी चुनौती देने की बात कही। आजम खां ने भी अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध और मुसलमान होने की सजा बताया। अदालत परिसर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कैबिनेट मंत्री रहते अफसरों में रहता था खौफ
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान आजम खां का गाजियाबाद दौरा अधिकारियों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता था। उनके आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो जाती थी। छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक सतर्क हो जाते थे। बैठक हो या निरीक्षण, आजम खां अधिकारियों से सीधे सवाल करते थे और जवाबदेही तय करने में सख्त रुख अपनाते थे। यही वजह थी कि उनके दौरे से पहले विभागीय अधिकारी अपनी तैयारियां दुरुस्त करने में जुट जाते थे।

----
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
आजम खां की पेशी के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पेशी के बाद सीबीआई अदालत परिसर के बाहर गेट बंद कर दिया गया। मीडिया कर्मियों को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed