{"_id":"6af60e5b58bd176b070124c7","slug":"ayush-had-confronted-the-accused-murderer-for-abusing-his-friend-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1020639-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोस्त को गाली देने पर हत्यारोपी से भिड़ गया था आयुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोस्त को गाली देने पर हत्यारोपी से भिड़ गया था आयुष
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सरेराह चाकू मारकर आयुष की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू उर्फ बलमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हो गई हैं।
जांच में सामने आया है कि आयुष की हत्यारोपी से कोई रंजिश नहीं थी। बल्कि हत्यारोपी सोनू उर्फ बलमा आयुष के दोस्त मोनू को धमकी देने आया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आयुष मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज का विरोध किया। दोनों में मारपीट हुई और सोनू ने आयुष के सीने में चाकू घोंप दिया। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
प्रताप विहार की चरण सिंह कालोनी में रहने वाले यशपाल ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे उनका बेटा मजदूरी के पैसे लेने के लिए बाइक से निकला था। घर के पीछे सर्वोदय कालोनी स्थित आरडीसी पब्लिक स्कूल के पास सोनू उर्फ बलमा उसके साथी अभिषेक और दो अज्ञात ने आयुष की पिटाई कर दी। सोनू उर्फ बलमा ने चाकू से उनके बेटे आयुष के सीने पर हमला किया। घायल बेटे की एमएमजी अस्पताल में मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
........
आयुष ने दोस्त को गाली देने का किया था विरोध
एसीपी उपासना पांडेय के मुताबिक तीन टीम मामले में जांच कर रही हैं। जांच में सामने आया कि आयुष, गौरव और मोनू आपस में दोस्त हैं। मोनू का किसी बात को लेकर सोनू उर्फ बलमा से विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम गौरव के घर के सामने मोनू और सोनू उर्फ बलमा में गाली-गलौज हुई। इसी दौरान बाइक सवार आयुष मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने का विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हुई। सोनू उर्फ बलमा पर आयुष भारी पड़ा। आरोपी सोनू उर्फ बलमा पहले से ही घर से सब्जी काटने का चाकू जेब में रखकर लाया था। उसने आयुष के सीने में चाकू घोप दिया। मकान की छत पर मौजूद गौरव नीचे आया और आयुष को पहले थाने और फिर एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचा।
.......
सीसीटीवी फुटेज में अन्य आरोपी भी उजागर
एसीपी का कहना है कि घटनाक्रम एक सीसीटीवी में कैद हुआ है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। हमले के दौरान कुछ अन्य के भी मौके पर होने की पुष्टि हुई है। उनका आयुष की हत्या से संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की सीडीआर निकालकर वारदात के समय उनकी लोकेशन देखी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।