फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Awas Vikas will post notices on defaulters' projects

Ghaziabad News: डिफॉल्टरों के प्रोजेक्ट पर नोटिस चस्पा करेगी आवास विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Awas Vikas will post notices on defaulters' projects
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबाबाद। आवास विकास परिषद अब विभाग का करोड़ो रुपये लेकर बैठे डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर रहा है। विभागीय अधिकारियों ने 15 नामों की सूची तैयार कर ली है जिन पर करीब 441 करोड़ रुपये का बकाया है। जल्द ही इन सभी बकायदारों के प्रोजेक्ट पर विभाग नोटिस चस्पा करेगा।
आवास विकास परिषद की ओर से बनाई गई सूची में सामने आया है कि इन बिल्डरों पर पांच से छह वर्ष से बकाया चल रहा है। मैसर्स फयूटेक फिल्टर प्रा.लि. पर विभाग का 12 वर्ष से 10834.80 लाख रुपये का बकाया चल रहा है। इसके अलावा अन्य बिल्डरों पर 2018, 2019, 2021 व 2022 से बकाया चल रहा है। इन वर्षों में आवास विकास वसुंधरा कार्यालय संपत्ति विभाग की ओर से कई बार पत्राचार किया जा चुका है और कई को नोटिस जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके इनके द्वारा विभाग में बकाया राशि जमा नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

संपत्ति विभाग अधिकारी आनंद प्रकाश गौतम ने बताया कि आवास आयुक्त ने सभी बकायदारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करने और उनके प्रोजेक्ट पर नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक बैनर तैयार कराया जा रहा है जिस पर सभी डिफाल्टरों के नाम होंगे। यह बैनर आवास विकास कार्यालय के साथ ही इसकी हर योजना में लगाए जाएंगे ताकि लोग इन बिल्डरों के झांसे में न आए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई बड़े बकायेदार ग्रुप का केस कोर्ट में भी चल रहा है जिसकी वजह से उनसे वसूली करने में परेशानी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आवास विकास परिषद को हो रहा नुकसान
आवास विकास परिषद की गाजियाबाद में अरबों की संपत्ति भी विक्रय नहीं हो सकी है। वहीं बिल्डरों द्वारा बकाया धनराशि जमा न करने से विभाग को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। यही वजह है कि विभाग अपनी कई नई योजनाओं पर काम शुरू नहीं कर पा रहा है। ऐसे में आवास आयुक्त ने खाली संपत्ति को जल्द से जल्द बेचने और बकायेदारों की सूची तैयार करने के आदेश किए हैं।


किस पर कितना है बकाया
बिल्डर बकाया राशि लाख में
मैसर्स एलबी इलेक्ट्रानिक्स 83.15
मैसर्स बी.एक्स. एल.रियलटर्स प्रा.लि. 5009.99
मैसर्स उत्तरांचल बिल्डकॉन प्रा. लि. 2684.21
नदीम खान 1130.68
मैसर्स फयूटेक सेल्टर प्रा. लि. 10609.80
मैसर्स जेएनसी कन्सट्रक्शन प्रा.लि. 2568.27
मैसर्स टी.जी.बी.रियलटी प्रा.लि. 1960.71
मैसर्स गार्डेनिया इंडिया लि. 10892.49
रमेश कुमार प्रसाद एवं मैसर्स केएसएन 8162.95
बिल्डवेल प्रा. लि.
सुनेजा पब्लिक स्कूल 118.65
नेचर क्योर एंड योगा ट्रस्ट 33.66
रामपाल जुनिया एवं नंदनी
बिल्कॉम प्रा. लि. 281.92
आ.आर.एम. सर्विसेज 3.85
मैसर्स एसकेजी होम्स प्रा. लि. 354.57
अजपा परिषद सहकारी आवास समिति प्रा. 254.26
(मई 2024 तक का है बकाया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed