Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Avoid minor errors when filling out Form 6; District Magistrate demonstrates the correct way to fill it out.

Ghaziabad News: फॉर्म-6 भरते वक्त छोटी-छोटी गलतियों से बचें, जिलाधिकारी ने सिखाया फॉर्म भरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Avoid minor errors when filling out Form 6; District Magistrate demonstrates the correct way to fill it out.
गाजियाबाद। फॉर्म-6 को लेकर अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि इसमें क्या और कैसे भरना है। जब यह सवाल जिलाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने लोगों को ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह से फॉर्म भरना सिखाया। वह रविवार को राजनगर एक्सटेंशन के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसमें कई एओए के पदाधिकारियों के साथ आम लोग भी शामिल हुए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों से आवेदन की प्रक्रिया में दिक्कत आती है। इसलिए इनसे बचना चाहिए। सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम देख लें। किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन


फॉर्म में जानकारियां सही भरें
जिलाधिकारी ने फॉर्म भरने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल फोन में ईसीआई नेट एप इंस्टॉल करें। इस एप पर नाम की जांच करने के साथ ही फॉर्म-6 भरकर आवेदन भी कर सकते हैं। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए कहा कि फॉर्म-6 भरते समय अपना नाम सही दर्ज करें। पूरा पता पिन कोड के साथ भरें और मोबाइल फोन नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। जन्म प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र के लिए आधार कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, आवेदन में अपनी नई फोटो का प्रयोग करें।
विज्ञापन


17 नवंबर से शुरू होगी सत्यापन की प्रक्रिया
जिलाधिकारी ने बताया कि एक जनवरी, 2027 के आधार पर मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन और आपत्तियां 16 दिसंबर, 2026 तक ली जानी हैं। इसके साथ ही 17 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक घर-घर सत्यापन अभियान शुरू होगा। इस दौरान 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर के बाद करीब चार लाख मतदाता जोड़े
एसआईआर के बाद जिले में करीब आठ लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। अभी तक इसमें चार लाख मतदाताओं को जोड़ा भी गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 10 लाख मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिए जाने के बाद बूथों पर अधिकारियों को सक्रिय किया गया है, जिससे इस लक्ष्य तक पहुंचा जा सके। वहीं, इस अभियान में स्कूलों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed