फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auspicious time to do Tilak throughout the day except one and a half hour in the evening

Ghaziabad News: शाम का डेढ़ घंटा छोड़कर पूरे दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Auspicious time to do Tilak throughout the day except one and a half hour in the evening
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाई-बहन के स्नेह का पर्व भैयादूज रविवार को मनाया जाएगा। इस बार भैयादूज पर सौभाग्य योग बन रहा है। इसके अलावा शोभन योग भी रहेगा। इस दौरान अनुराधा नक्षत्र का भी संयोग रहेगा, जिसमें भाई को तिलक लगाने से रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा। पंडित अरविंद शुक्ला ने बताया कि शाम 4:30 से 6:00 बजे तक राहु काल रहेगा इस दौरान इस समय को छोड़कर पूरे दिन बहनें भाई को टीका लगा सकती हैं।

पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सुबह 11:05 बजे से सौभाग्य योग बन रहा है। इसके बाद शोभन योग रहेगा। उन्होंने बताया कि 11:05 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा। इस समय टीका करना बहुत शुभ होगा। उन्होंने बताया कि शोभन योग और स्थिर लग्न में मनाया जाने वाला त्योहार भाइयों और बहनों के लिए मधुरता, प्रेम, समृद्धि का कारक माना जात है।
विज्ञापन


-तिलक करने का विशेष शुभ मुहूर्त-

सुबह 07: 37 से 09: 55 तक स्थिर लग्न रहेगा

सुबह 11: 36 से शाम 03: 09 तक अभिजीत मुहूर्त

शाम को 06 : 30 बजे से 08 : 06 बजे तक स्थिर लग्न

-भैयादूज के लिए गोले की हुई खरीदारी-

बाजारों में रही भीड़
भैयादूज से एक दिन पहले शनिवार को नारियल और मिठाइयों की खरीदारी हुई। अंबेडकर रोड, शास्त्रीनगर, राकेश मार्ग, घंटाघर और मंडी में गोलों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। भाइयों ने बहनोंं के लिए उपहार की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed