{"_id":"67c0b12fc34b2afcde046ad6","slug":"aunt-and-niece-who-went-to-resolve-dispute-were-beaten-young-man-stabbed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1961-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाद सुलझाने गईं मौसी-भांजी को पीटा, युवक को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाद सुलझाने गईं मौसी-भांजी को पीटा, युवक को घोंपा चाकू
विज्ञापन
साहिबाबाद। विवाद सुलझाने भांजी के घर शहीदनगर गईं मौसी व भांजी की आरोपियों ने पिटाई कर दी। महिलाओं ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के शाहदरा स्थित सीमापुरी निवासी ताहिरा विवाद सुलझाने अपनी बहन आमना के साथ शहीद नगर स्थित जानू वाली गली निवासी भांजी नसीमा के जेठ साजिद के घर पहुंची थीं। पुरानी कहासुनी को सुलझाने की बात शुरू करने से पहले ही साजिद ने उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर जब ताहिरा का बेटा वसीम मौके पर पहुंचा तो साजिद ने उसे चाकू घोंप दिया।
नसीमा ने बताया कि कुछ दिन पहले साजिद ने उनसे फोन पर गाली-गलौज की थी। इस बात को सुलझाने के लिए वह अपनी मौसी ताहिरा और मां आमना के साथ 23 फरवरी की शाम करीब छह बजे साजिद के घर गई थीं। घर में घुसते ही साजिद ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। ताहिरा जब बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उन्हें भी जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
तभी उन्होंने फोन कर मदद के लिए वसीम को बुलाया। आरोप है कि जब वसीम पहुंचा तो साजिद ने सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया। वसीम की कमर पर चाकू से कई बार हमला किया। इसके बाद वसीम और वह दोनों बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें देर रात अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार कराया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।