फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Audio of indecency with student goes viral on social media

Ghaziabad News: छात्र से अभद्रता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Audio of indecency with student goes viral on social media
मोदीनगर। जातिसूचक शब्द और छात्र से अभद्रता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एससी वर्ग में आक्रोश पैदा हो गया। विरोध में सोमवार को कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने भोजपुर थाने पर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ऑडियो मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित ज्ञानस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक हरिओम शर्मा का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर छह मिनट से अधिक का एक ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में एक कॉलेज संचालक बीएड छात्र को एडमिशन की जानकारी करने पर उससे अभद्रता और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमका रहा है। विरोध में जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम व मोहित जाटव एससी वर्ग के लोगों को लेकर सोमवार दोपहर भोजपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कुछ ही देर बाद आजाद सामाज पार्टी के देवेंद्र ठेकेदार, ओमप्रकाश, केशव राम, अनिल कुमार, अमित कुमार के अलावा रालोद नेता विनोद गौतम भी थाने पर पहुंच गए। अनिल जाटव ने बताया कि ऑडियो भोजपुर स्थित ज्ञानस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक हरिओम शर्मा का है। आजाद सामाज पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही हरिओम शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कॉलेज में तालाबंदी कर दी जाएगी। थाना प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

--------------
अनिल गौतम ने ज्ञानस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक हरिओम शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर एससी/एसटी और गाली- गलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed