फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   au base

संकट में हर रहे हैं मजलूमों का दर्द

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
au base
प्रमोद शर्मा - फोटो : AMAR UJALA
संकट में हर रहे हैं मजलूमों का दर्द - लॉकडाउन एयू बेस के साथी संभाल रहे हैं मोर्चा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण में संकट को हरने का कार्य एयू बेस यानी बिजनेस एकेडमिक एंड सोशल एंटरप्रेन्योर मीट के साथी कर रहे हैं। लोगों की भूख के साथ उनको हर संभव मदद रंगकर्मी प्रमोद शर्मा कर रहे हैं। जबकि उद्यमी अभिषेक गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कवायद शिरु की है। --- लॉकडाउन में लोगों तक पहुंचाई मदद: प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रमोद शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सेवा भारती के साथ मिलकर लोगों की मदद का सिलसिला जारी रखा है। वह बताते हैं कि लोगों तक भोजन, राशन वितरण के अलावा कई ऐसी परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया गया, जिनके आगे लोग बेबस थे। मसलन कुछ लोगों की इलाज दिलाने में मदद की गई। प्रमोद शर्मा ने बताया कि अब भी ये सिलसिला लगातार चल रहा है। सेवा भारती से जो दायित्व सौंपा जाता है, उसका निर्वहन किया जाता है। --- श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कवायद: अभिषेक गुप्ता ने लोगों के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर उनकी मदद की। अब उद्योग शुरू होने के बाद उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर काम शुरू किया है। अभिषेक गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक करने के अलावा वह मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी भी श्रमिकों को दी जा रही है। जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम की जा सके। श्रमिकों को जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन

au base
अभिषेक गुप्ता - फोटो : AMAR UJALA
अभिषेक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed