{"_id":"582cac2f4f1c1b553690009c","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-will-be-held-in-two-shifts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए एनएच-24 आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
नौवीं व 10वीं के स्टूडेंट्स की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तो 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स की परीक्षा दोपहर 02 बजे से 3.30 बजे की पाली में होगी। छात्रों को समय से आधा घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंचना होगा।
परीक्षा में नौवीं-10वीं में 1341 और 11वीं-12वीं में 3094 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। गाजियाबाद और हापुड़ दोनों जनपदों के स्टूडेंट्स के लिए आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी पेश आ रही है, वे लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwri-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले लिंक को गूगल में डालने के बाद आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 खुलेगा। उसके नीचे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा। फिर उसके नीचे दो खाने बने हैं, पहले में ई-मेल आईडी डालने व दूसरे में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
दोनों में से कोई भी एक जानकारी डालकर नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं। जैसे ही आप अपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा जाएगा।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। आप उसका प्रिंट ले लें। परीक्षार्थियों को अगर कोई समस्या आती है, या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं।
दृष्टिहीन स्टूडेंट्स को राइटर लाने की सुविधा
जिन सेंटरों पर दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर को भी अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।