{"_id":"6a1355bcb05c5b96eb04b19e","slug":"attempts-are-being-made-to-defame-the-country-through-fake-narratives-sudhanshu-trivedi-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-893689-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक नैरेटिव से देश को बदनाम करने का हो रहा प्रयास : सुधांशु त्रिवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक नैरेटिव से देश को बदनाम करने का हो रहा प्रयास : सुधांशु त्रिवेदी
विज्ञापन
भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में शामिल पदाधिकारी। संवाद
गाजियाबाद। देश के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से फेक नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। लंबे समय से भारत की छवि को कमजोर करने और उसे पिछड़ा व अवैज्ञानिक राष्ट्र साबित करने की कोशिश की जाती रही है। भाजपा सरकार ने भारत के खिलाफ बनाए गए नकारात्मक नैरेटिव को प्रभावी तरीके से तोड़ा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहीं।
सुधांशु त्रिवेदी भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के समापन अवसर पर रविवार को मुरादनगर पहुंचे। मुरादनगर स्थित आईटीएस कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरों व झूठे प्रचार के जरिये देश के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास हुआ, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और प्रतिभाओं ने पिछले 120 वर्षों में पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि जिन बातों को भारत वर्षों पहले कहता रहा, आज विश्व भी उन्हें स्वीकार करने को मजबूर है। विपक्ष चाहे जितना नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश करे, भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। दुनिया की कई शीर्ष कंपनियों में भारतीय मूल के लोग नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल संवाद का प्रशिक्षण
ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री की मुहिम के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल संवाद के महत्व और उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक संगठन और विचारधारा को कैसे पहुंचाया जा सकता है। इसके अलावा संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और जनसंपर्क जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में अभियान संयोजक व एमएलसी श्रीचंद शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, अभियान के महानगर संयोजक एसपी सिंह, एमएलसी दिनेश गोयल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।