{"_id":"63d5dbc78c34af07ee677e75","slug":"attempted-kidnapping-of-class-iv-girl-student-from-convent-school-in-ghaziabad-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम के अपहरण की कोशिश: स्कूल पहुंचा आरोपी बोला- बहुत मुश्किल हो गई, पीहू के मां-बाप थाने में बंद हैं और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के अपहरण की कोशिश: स्कूल पहुंचा आरोपी बोला- बहुत मुश्किल हो गई, पीहू के मां-बाप थाने में बंद हैं और...
Sun, 29 Jan 2023 08:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:16 AM IST
सार
गाजियाबाद में एक स्कूल से कक्षा चार की छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया है। एक युवक स्कूल में पहुंचा और स्टाफ को बताया कि पीहू नाम की छात्रा को उसके साथ भेज दो। पीहू के माता-पिता को पुलिस ने थाने में बंद कर रखा है। स्टाफ ने मासूम के पिता को कॉल किया तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर के कनोशा कॉन्वेंट स्कूल से राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता नरेश कुमार की बेटी पीहू (10) के अपहरण की कोशिश की गई। अपहरण करने के लिए पहुंचे युवक ने स्कूल के स्टाफ से कहा कि कक्षा चार में पढ़ने वाली पीहू के पिता थाने में बंद हैं, उसे उसके साथ भेज दो। स्टाफ ने उससे अभिभावक परिचय पत्र दिखाने को कहा तो झूठ बोल दिया कि जल्दबादी में घर छूट गया।
इस पर कर्मचारी ने नरेश कुमार को जैसे ही कॉल की, वैसे ही युवक वहां से भाग निकला। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देख नरेश कुमार ने उसे पहचान लिया और रिपोर्ट दर्ज करा दी। विजयनगर के सेक्टर-22 निवासी नरेश कुमार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना 23 जनवरी की है।
स्कूल की छुट्टी से ठीक पहले युवक वहां पहुंचा था। उसने रिसेप्शन पर अपना नाम आदित्य बताया और कहा कि वह पीहू के घर से आया है। बहुत मुश्किल हो गई है। पीहू के माता-पिता थाने में बंद हैं। उसके पिता ने उसे भेजा है और कहा है कि वह उसे घर ले जाए। आदित्य ने कहा कि देरी न करें, जल्दी से किसी को क्लास रूम में भेजकर पीहू को बुला दें और उसके साथ भेज दें।
विज्ञापन
स्टाफ ने उससे कहा कि स्कूल के नियम के अनुसार वे बच्ची को उसी के साथ भेज सकते हैं जिसके पास अभिभावकों के लिए जारी किया गया परिचय पत्र हो। इस पर युवक ने जवाब दिया कि परिचय पत्र उसके पास था लेकिन जल्दबाजी में वह घर पर ही छूट गया है। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।

इस पर स्कूल स्टाफ ने और एहतियात बरतते हुए नरेश कुमार को फोन से कॉल की। जैसे ही कॉल रिसीव हुई, वैसे ही आदित्य वहां से भाग निकला। स्टाफ को नरेश कुमार ने बताया कि वह थाने में नहीं है और न ही उन्होंने किसी को पीहू को जाने के लिए भेजा है।
फेसबुक पर दोस्त बनना चाहता था आरोपी युवक
नरेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास फेसबुक पर आदित्य नाम के युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जो युवक स्कूल में आया, उसने भी अपना नाम आदित्य बताया लेकिन फोटो देखने से पता चलता है कि दोनों अलग-अलग हैं। फेसबुक वाले युवक ने अपने प्रोफाइल में लिखा था कि वह राष्ट्रीय समाज पार्टी से जुड़ा है। हो सकता है कि पार्टी से जुड़े आदित्य को फंसाने के लिए यह चाल चली गई हो।