{"_id":"6949a67f438661e1d102788c","slug":"attempt-to-rape-a-teenager-after-entering-her-house-cousin-beaten-up-for-protesting-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108077-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर चचेरे भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर चचेरे भाई को पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे किशोरी के चचेरे भाई को आरोपी और उसके साथियों ने पीट दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए निवाड़ी थाने पर हंगामा किया।
उक्त गांव निवासी महिला के अनुसार उनकी 13 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला अपने पति के साथ खेत पर काम करने चली गई। घर पर उनकी 13 वर्षीय पुत्री अकेली रह गई। आरोप है कि इसी दौरान घर के पीछे रहने वाला गैर समुदाय का युवक उनके घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए उसे नग्न कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी मगर किशोरी ने हिम्मत नहीं हारी और साहस जुटाकर शोर मचा बंद नहीं किया। शोर सुनकर किशोरी का चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया और घटना का विरोध किया। इस पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसने कॉल पर अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिए। आरोपियों ने किशोरी के चचेरे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना की जानकारी से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। बजरंग दल के पदाधिकारी मधुर नेहरा और निशांत त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर सोमवार अपराह्न निवाड़ी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएचओ ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।