{"_id":"684f1b9520b921688a0360ca","slug":"attempt-to-convert-women-bajrang-dal-workers-created-ruckus-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-658109-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिलाओं के धर्मांतरण का प्रयास, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिलाओं के धर्मांतरण का प्रयास, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में जाटव समाज से ईसाई धर्म अपनाने वाले व्यक्ति के घर में 15-20 महिलाओं का धर्मांतरण का प्रयास करते दो युवकों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं ने अभद्रता की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार में प्रेम चंद का मकान है। प्रेमचंद जाटव जाति से है और पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुके हैं। रविवार रात करीब नौ बजे प्रेमचंद के घर खुद को ईसाई धर्म का ईस्टर बताने वाले विनोद निवासी साहिबाबाद पहुंचे। जहां पहले से 15-20 महिलाएं प्रेमचंद के घर पर मौजूद थी। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ईस्टर विनोद और प्रेमचंद पर महिलाओं का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो ईसाई धर्म का धार्मिक ग्रंथ और अन्य सामग्री मौके से मिली। बताया गया कि महिलाओं ने पुलिसकर्मियों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर धक्कामुक्की की। पुलिस ने प्रेमचंद्र और विनोद को हिरासत में ले लिया है। बजरंग दल के नगर संयोजक प्रखर शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।