फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to convert to religion under the pretext of relieving pain and suffering

Ghaziabad News: दुख-दर्द दूर कराने के बहाने की धर्म परिवर्तन की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Attempt to convert to religion under the pretext of relieving pain and suffering
साहिबाबाद। धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पहुंची साहिबाबाद थाना पुलिस ने करहेड़ा की नूरनगर काॅलोनी से दिनेश कुमार के तीन मंजिला मकान से सात महिलाओं समेत 15 को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा वहां मौजूद 10 लोगों ने बताया कि उन्हें कीर्तन के बहाने बुलाकर उनसे कहा गया कि वे ईसाई धर्म अपना लें। धर्म परिवर्तन कराने के लिए आए लोगों ने दावा किया कि अगर वे ईसाई बन जाएंगे तो उनके सभी दुख-दर्द दूर हो जाएंगे। पैसे का भी लालच दिया गया। प्रार्थना सभा कराकर ईसाई धर्म की खूबियां बताई गईं। इसके बाद सभी को एक-एक बाइबिल दी गई। प्रचार सामग्री भी बांटी गई।
विज्ञापन

मोहननगर की एक फैक्टरी में काम करने वाले दिनेश ने बताया कि उसने यू-ट्यूब पर एक वीडियो में देखा था कि दिल्ली के कुछ लोग विशेष प्रार्थना से दुख-दर्द दूर कर देते हैं। उसका भाई उमेश बहुत तकलीफ से गुजर रहा है। छह महीने पहले हादसे का शिकार होने के बाद से वह ठीक नहीं हो पाया है। उसकी पीड़ा दूर करने के लिए उसने वीडियो से ही मोबाइल नंबर लेकर उन लोगों से संपर्क किया। तय हुआ कि वे रविवार को आएंगे। उन्होंने कहा था कि वे प्रार्थना सभा करेंगे, इसलिए आसपास के कुछ लोगों को बुला ले।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में मौजूद रहे सुभाष जाटव ने बताया कि दिनेश और उसका दोस्त चंद देव इस साजिश में शामिल है। साजिश के तहत ही दिनेश की मां ने कीर्तन का बुलावा दिया था। कहा था कि वह चार धाम की यात्रा करके आई है, इसलिए घर में कीर्तन रखा है। दिनेश ने छत पर प्रार्थना सभा कराई। दिल्ली से गाड़ी में आए लोगों ने इसी सभा में लोगों से ईसाई धर्म के बारे में बताया और कहा कि सभी लोग इसे अपना लें। थोड़ी ही देर में पूरी काॅलोनी में सामूहिक धर्म परिवर्तन कराए जाने की चर्चा फैल गई। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आकर दिल्ली से आए लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनेश भी गिरोह में शामिल
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि पकड़े गए लोग धर्मांतरण गिरोह के सदस्य हैं। दिनेश इस गिरोह का हिस्सा है। उसने पहले झूठ बोला कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर इन लोगों को घर बुलाया। सख्ती से पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह ईसाई धर्म से प्रभावित है और इन लोगों के संपर्क में है। काॅलोनी के लोगों का धर्मांतरण कराने के लिए ही उसने उन्हें बुलाया था।


इनकी हुई गिरफ्तारी
धर्मांतरण के प्रयास का केस सुभाष जाटव ने दर्ज कराया। इस पर करहेड़ा निवासी दिनेश, अर्थला निवासी चंद देव राय, पूर्वी दिल्ली जेजे काॅलोनी का बबलू, राजन वर्मा, जॉय, अशमत उस्मान, अजय, राजकुमार, अनिता, जयादास, रुचिका, मीनू कुमारी, गुडिया कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी अज्ञात बताए गए हैं।




पैसे का लालच दिया

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि करहेड़ा गांव में कुछ लोगों को बुलाकर एक सभा की गई जिसमें पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन की बात कही गई । 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed